13 हजार विद्यार्थियों ने निकाली रन फॉर यूनिटी रैली

13 हजार विद्यार्थियों ने निकाली रन फॉर यूनिटी रैली

मंत्री अनिल राजभर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

वाराणसी (जनवार्ता)। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर गुरुवार को विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर के तत्वावधान में रन फॉर यूनिटी रैली निकाली गई। इसमें करीब 13 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते विद्यार्थी बड़ालालपुर स्टेडियम की ओर रवाना हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, कॉलेज के चेयरमैन अशोक सिंह और विशिष्ट अतिथि आशा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। इसके बाद अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रास्ते में शिक्षकों ने पुष्पवर्षा कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि अनिल राजभर ने कहा कि आजादी के समय देश 500 से अधिक रियासतों में बंटा हुआ था। सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति से रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं के संघर्षों से परिचित कराना जरूरी है। मंत्री ने कॉलेज के चेयरमैन अशोक सिंह से आग्रह किया कि विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करने के लिए सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर एक महीने तक उनकी जीवनी पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सोने चांदी की दुकान से उचक्कागिरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *