वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ की तैयारी तेज

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ की तैयारी तेज

डीएम-कमिश्नर ने बनारस स्टेशन का किया निरीक्षण

वाराणसी (जनवार्ता)। बनारस स्टेशन (मंडुवाडीह) से शनिवार को प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के साथ स्टेशन परिसर और कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

rajeshswari

शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बनारस स्टेशन से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए प्रशासन और रेलवे के अधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पार्किंग की तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों और अन्य लोगों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने तथा किसी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए आवश्यक इंतजाम करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने आयोजन को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी ध्यान दिया।

इसे भी पढ़े   बीएचयू अस्पताल में जूनियर रेजिडेंटों की हड़ताल, मरीजों की बढ़ी परेशानी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *