505 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

505 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

पल्सर बाइक और नकदी बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहनिया पुलिस और एएनटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अखरी बाईपास स्थित श्रीराज लक्ष्मी मैरेज लॉन के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 505 ग्राम हेरोइन, 520 रुपये नकद और एक पल्सर बाइक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीसीपी वरुणा जोन के निर्देशन और एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में रोहनिया पुलिस तथा एएनटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम अखरी बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अखरी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र राजपूत ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चंद्रभूषण यादव (25 वर्ष) निवासी जोगिनी, थाना करमा, जिला सोनभद्र बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 505 ग्राम हेरोइन, 520 रुपये नकद और एक पल्सर बाइक बरामद की गई। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाना रोहनिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़े   पिंडरा पावर हाउस में लगा मेगा बिजली बिल समाधान शिविर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *