42 वर्षों की विशिष्ट सेवा के बाद एयर चीफ मार्शल एपी सिंह सेवानिवृत्त

42 वर्षों की विशिष्ट सेवा के बाद एयर चीफ मार्शल एपी सिंह सेवानिवृत्त

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता और युद्ध तैयारियों को दिया नया आयाम

प्रयागराज/वाराणसी (जनवार्ता)। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम शनिवार को भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हो गए। इसके साथ ही राष्ट्र की 42 वर्षों तक की गई उनकी विशिष्ट सेवा का शानदार सफर संपन्न हो गया। फाइटर पायलट और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट के रूप में उन्होंने वायुसेना की परिचालन क्षमता, युद्ध तैयारियों और आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिसमें वायुसेना प्रमुख के रूप में उनके कार्यकाल में निर्णायक नेतृत्व और परिचालन तत्परता पर विशेष जोर रहा।

rajeshswari

जबकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने उनकी अगुवाई में अपनी युद्ध क्षमता, सटीकता और राष्ट्रीय उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। उन्होंने स्वदेशीकरण, नवाचार और आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही वायु योद्धाओं से व्यक्तिगत जुड़ाव रखते हुए उनमें व्यावसायिक दक्षता, जवाबदेही और सेवा के प्रति गर्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया। भारतीय वायुसेना ने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और उनकी पत्नी सरिता सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़े   नासिक : कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *