चार पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

चार पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

वाराणसी (जनवार्ता)। पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे चार पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने उप निरीक्षक जय प्रकाश दुबे (थाना लोहता), उप निरीक्षक राम नरायन राम (थाना भेलूपुर), घुड़सवार पुलिस के उप निरीक्षक मोहन यादव और मुख्य आरक्षी भरत प्रसाद (पुलिस लाइन) को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचय दिया।

rajeshswari

उनके उत्कृष्ट योगदान से पुलिस विभाग की गरिमा बढ़ी है। उनकी सेवाएं विभाग के अन्य कर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिह्न एवं फोटो फ्रेम भेंट किए गए साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इसे भी पढ़े   दो साल पहले बनी TVK ने हिलाई तमिल राजनीति, जानिए कौन हैं ‘थलापति’ विजय
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *