दुर्लभ दोमुखा सर्प थाना परिसर में मिला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को दुर्लभ प्रजाति का वन संरक्षित प्राणी दोमुखा सर्प मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर तैनात उप निरीक्षक चंद्रमोहन यादव ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम थाना परिसर पहुंची और उक्त सर्प को संरक्षित श्रेणी का बताते हुए सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम सर्प को अपने साथ ले गई, जहां उसकी जांच व उचित देखभाल की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने दोमुखा सर्प को देखकर आश्चर्य जताया। वन विभाग ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति का संरक्षित सर्प है, जिसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

