दुर्लभ दोमुखा सर्प थाना परिसर में मिला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

दुर्लभ दोमुखा सर्प थाना परिसर में मिला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को दुर्लभ प्रजाति का वन संरक्षित प्राणी दोमुखा सर्प मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर तैनात उप निरीक्षक चंद्रमोहन यादव ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

rajeshswari

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम थाना परिसर पहुंची और उक्त सर्प को संरक्षित श्रेणी का बताते हुए सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम सर्प को अपने साथ ले गई, जहां उसकी जांच व उचित देखभाल की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने दोमुखा सर्प को देखकर आश्चर्य जताया। वन विभाग ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति का संरक्षित सर्प है, जिसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़े   नए महाप्रबंधक ने बरेका की कार्यशालाओं का गहन निरीक्षण कर उत्पादन और गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *