सिपाही पर गोली चलाने वाले गैंग के दो और सदस्य गिरफ्तार

सिपाही पर गोली चलाने वाले गैंग के दो और सदस्य गिरफ्तार

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस आयुक्त ने टीम को दिया एक लाख रुपये का इनाम

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में असलहा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर आरक्षी अमित शुक्ला को गोली मारने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अमन मिश्रा (22) और विमल कांत झा (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शिवाजी नगर कॉलोनी में संचालित अवैध असलहा फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन देसी पिस्तौल, 143 कारतूस, 19 बैरल, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले 61 प्रकार के औजार बरामद किए गए हैं।

rajeshswari

गौरतलब है कि लंका थाना क्षेत्र के नरिया स्थित आशुतोष नगर में असलहा तस्करों को पकड़ने गई क्राइम टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें आरक्षी अमित शुक्ला को तीन गोलियां लगी थीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जांच और धरपकड़ के क्रम में दो अन्य आरोपित अमन मिश्रा और विमल कांत झा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले का मुख्य अभियुक्त अंजनी नंदन झा भी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

पुलिस की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर शिवाजी नगर कॉलोनी में संचालित अवैध असलहा फैक्ट्री का पता चला। यहां हथियार तैयार करने के लिए बड़ी संख्या में उपकरण रखे गए थे। पुलिस ने तीन देसी पिस्तौल, 143 कारतूस, 19 बैरल, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन सहित 61 प्रकार के औजार जब्त किए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और हथियारों की सप्लाई के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़े   बड़ागांव थाने में डीसीपी ने सुनी जनता की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

पुलिस आयुक्त ने टीम को किया सम्मानित

पूरे अभियान की निगरानी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में की गई। डीसीपी गौरव बंसल, एडीसीपी वैभव बांगर और एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के मार्गदर्शन में लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। सफल अभियान पर पुलिस आयुक्त ने पुलिस टीम को एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

पुलिस अधिकारियों ने अभियान में शामिल जवानों की सराहना करते हुए कहा कि अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी में शामिल गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, फायरिंग में घायल आरक्षी अमित शुक्ला के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की भी सराहना की गई।

पुलिस अब बरामद हथियारों और उपकरणों की जांच के साथ गिरोह के नेटवर्क, अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री तथा सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *