पूर्व प्रधान के नेतृत्व में जुलूस के साथ जेडीयू सम्मेलन में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

पूर्व प्रधान के नेतृत्व में जुलूस के साथ जेडीयू सम्मेलन में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

राजातालाब। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के पंडितपुर गांव के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में कर्नाडाड़ी, घमहापुर, पंडितपुर, धनपालपुर सहित विभिन्न गांवों से सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस के साथ कोरौता स्थित पटेल तालाब रामलीला मैदान पहुंचे। यहां जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) उत्तर प्रदेश के राज्य स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे अतिथियों का स्वागत भी किया।

rajeshswari

सम्मेलन की अध्यक्षता अनूप सिंह पटेल ने की तथा संचालन सुभाष पाठक ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सुशासन, न्याय के साथ विकास और सामाजिक समरसता का जो मॉडल प्रस्तुत किया है, वही मॉडल उत्तर प्रदेश में भी परिवर्तन लाने में सहायक होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री, जदयू विधायक दल के नेता एवं उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी श्रवण कुमार तथा विधायक संतोष कुमार निराला सहित कई वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे।

वक्ताओं ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के संदेश को प्रदेश के प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे। सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी से संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

इसे भी पढ़े   नगर आयुक्त के निर्देश पर फिर शुरू हुआ हृदय योजना का प्याऊ

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *