दीपोत्सव में श्रीराम का राजतिलक करेंगे उपराष्ट्रपति

दीपोत्सव में श्रीराम का राजतिलक करेंगे उपराष्ट्रपति

अमित शाह का अयोध्या दौरा रद्द, 7 नवंबर को होगा 10वां दीपोत्सव

अयोध्या (जनवार्ता)। रामनगरी में 7 नवंबर को आयोजित होने वाले 10वें दीपोत्सव में इस बार नई परंपरा की शुरुआत होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है। उनकी जगह उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अमित शाह का कार्यक्रम रद्द होने की पुष्टि की है। इस बार उपराष्ट्रपति महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम और माता सीता का राजतिलक करेंगे। अब तक यह परंपरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निभाते आए हैं। उपराष्ट्रपति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में श्रीराम की आरती भी करेंगे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   लेखपाल के रिश्वत कांड का वीडियो वायरल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *