पत्नी और प्रेमी ने रची करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश

पत्नी और प्रेमी ने रची करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश

पति की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

अयोध्या (जनवार्ता)। अयोध्या पुलिस ने 50 वर्षीय देवेंद्र वर्मा की हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए उनकी पत्नी शुभांगिनी और उसके कथित प्रेमी विपिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने की साजिश थी।

rajeshswari

पुलिस जांच में सामने आया कि 27 वर्षीय शुभांगिनी ने कथित तौर पर पहले प्रेमजाल में फंसाकर देवेंद्र वर्मा से शादी की। आरोप है कि उसने अपने प्रेमी विपिन के साथ मिलकर संपत्ति पर कब्जा करने की योजना बनाई। योजना के तहत देवेंद्र को अयोध्या भेजा गया, जहां एकांत स्थान पर विपिन ने कथित रूप से हथौड़े से सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के दौरान साक्ष्य जुटाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   यूपी में सबसे बड़ी रेड:71 शहर, 248 GST टीमें,290 जगहों पर छापा;वाराणसी में 14 फर्म पर एक साथ रेड
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *