ASI के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित

ASI के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड स्थित बलिराजगढ़ में हुई घटना के मामले में आरोपी एएसआई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के निलंबन के साथ उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच विशेष टीमों का गठन किया है। फरार एएसआई की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

rajeshswari


जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा और वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने घटना को गंभीर बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मंगलवार को दोनों अधिकारी खोजपुर चौराहा स्थित धरना स्थल पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों व स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला जिलाधिकारी के सामने भावुक होकर रोने लगीं। जिलाधिकारी ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने और परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।


घटना की जानकारी मिलने पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई। मामले में संबंधित एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ बाबूबरही थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए गठित पांच पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

इसे भी पढ़े   हरदोई : मुठभेड़ में 7 वर्षीय बच्चे की हत्या का आरोपी ढेर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *