लोकतंत्र बचाओ अभियान में प्रयागराज रवाना हुए एक हजार भाजपाई

लोकतंत्र बचाओ अभियान में प्रयागराज रवाना हुए एक हजार भाजपाई

राम सकल पटेल ने दिखाई हरी झंडी

वाराणसी । भाजपा के लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत बुधवार को वाराणसी से प्रयागराज के लिए कार्यकर्ताओं का बड़ा काफिला रवाना हुआ। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के कछवांरोड ओवरब्रिज के पास से करीब 200 चार पहिया वाहनों में सवार लगभग एक हजार भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज कूच किया। इस दौरान भारत माता की जय, जय श्रीराम और लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के नारों से कछवांरोड बाजार गूंज उठा।

rajeshswari

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा वाराणसी जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने किया। उन्होंने भगवा गमछा लहराकर काफिले को रवाना किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा के झंडे और टोपियां पहने कार्यकर्ता जोशीले नारों के साथ प्रयागराज के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने कहा कि यह केवल पदयात्रा नहीं, बल्कि लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान की रक्षा का महासंग्राम है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग झूठ और अफवाह फैलाकर प्रदेश की शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि काशी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रयागराज की धरती से लोकतंत्र और कानून के शासन के समर्थन में आवाज बुलंद करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज है।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज के सिविल लाइंस में आयोजित विशाल पदयात्रा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

काफिले की रवानगी के दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, किसान मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय, संदीप सिंह, अमित पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद दास गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप, जिला मंत्री खुशबू सिंह, बृजेश भारद्वाज, उमाशंकर पटेल, सीमा ओझा, सविता सिंह, ममता सिंह, अनिता तिवारी, प्रताप सोनकर, अमित सिंह ‘पीयूष’, अजय पटेल, किशन सिंह, शिवशंकर राय, श्रीराम गुप्ता, चंद्रप्रकाश पटेल, ओमप्रकाश पटेल, लक्की पटेल, धीरज सिंह, अवगत उपाध्याय, अभिषेक पांडेय, अनुपम सिंह और निहाल सेठ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   जेल से छूटे प्रेमी से शादी की जिद, पानी टंकी पर चढ़ी नाबालिग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *