जेठानी से पति के कथित संबंध का विरोध करना पड़ा भारी

जेठानी से पति के कथित संबंध का विरोध करना पड़ा भारी

विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

वाराणसी (जनवार्ता)। कपसेठी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति पर अपनी जेठानी से कथित संबंध होने का आरोप लगाया है। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकालने और पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश पर कपसेठी पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

rajeshswari

कपसेठी थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी रूबी मौर्य की शादी पांच दिसंबर 2021 को भदोही जिले के रैमलपुर (मकदूमपुर) निवासी इंद्रेश मौर्य के साथ हुई थी। रूबी के अनुसार, शादी में मायके पक्ष ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके अलावा ससुराल पक्ष की मांग पर आठ लाख रुपये नकद भी दिए गए थे। इसके बावजूद पति और ससुराल के अन्य सदस्य पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। उसे जान से मारने और पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दी जाती थी।

रूबी का आरोप है कि दो मई 2024 की रात उसने पति इंद्रेश मौर्य और जेठानी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। चार मई को जब उसने इसकी जानकारी सास को दी तो पति, जेठ, जेठानी, सास, ससुर और ननद ने उसके साथ मारपीट की और घर छोड़कर जाने को कहा। इसके बाद पांच मई 2024 को वह अपने पिता के साथ मायके चली आई।

विवाहिता ने पहले कपसेठी थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि सुनवाई नहीं होने पर उसने प्रधानमंत्री कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र दिया। वहां से मुकदमा दर्ज करने का निर्देश मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस आयुक्त वाराणसी से शिकायत की।

इसे भी पढ़े   पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

पुलिस आयुक्त के आदेश पर कपसेठी पुलिस ने पति इंद्रेश मौर्य, जेठ प्रवेश मौर्य, ससुर रामशिरोमणि मौर्य, सास अनीता देवी, जेठानी और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *