चौबेपुर में 18 वर्षीय युवती घर से गायब, परिजनों में हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी
वारणसी (जनवार्ता) चौबेपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के एक घर से 18 वर्षीय युवती को भगा ले जाने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी को थाना चोलापुर क्षेत्र के एक युवक अपने घर ले गया है।पीड़ित पिता के अनुसार घटना बीते गुरुवार दोपहर की है। आरोप है कि युवक को उसके परिवार के अन्य सदस्यों का भी साथ मिला है, जिससे परिवार को अनहोनी की चिंता सता रही है। परिजनों ने पुलिस से युवती की सकुशल बरामदगी और उचित कार्रवाई की मांग की है।वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवती की सकुशल बरामदगी के लिए टीमें लगाई गई हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


