छठ पर घर लौट रहे यात्रियों ने कैंट स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन रोककर किया हंगामा

छठ पर घर लौट रहे यात्रियों ने कैंट स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन रोककर किया हंगामा

आरपीएफ के हस्तक्षेप पर शांत हुआ मामला

वाराणसी (जनवार्ता)। छठ पर्व पर घर लौटने की उम्मीद में ट्रेनों से सफर कर रहे यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ट्रेनों की घंटों देरी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से नाराज यात्रियों ने बुधवार को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। प्लेटफार्म नंबर चार पर गाड़ी संख्या 01037 एलटीटी-रक्सौल स्पेशल के पहुंचते ही यात्री बोगियों से उतर आए और रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

rajeshswari

यात्रियों का आरोप था कि ट्रेन में पीने का पानी उपलब्ध नहीं था और बोगियों में भारी गंदगी फैली हुई थी। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन नौ नवंबर को शाम छह बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रवाना हुई थी। करीब 48 घंटे बीतने के बावजूद वे अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके थे। पूरा किराया चुकाने के बाद भी उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही थीं।

यात्रियों के मुताबिक, प्रयागराज के बाद वाराणसी कैंट स्टेशन के आउटर पर भी ट्रेन को कई घंटे तक खड़ा रखा गया। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भूख-प्यास के साथ शौचालय की समस्या का सामना करना पड़ा।

हंगामे की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें वापस बोगियों में बैठाया। काफी मशक्कत के बाद दोपहर 2:50 बजे ट्रेन को कैंट स्टेशन से रवाना किया गया।

इससे पहले गाड़ी संख्या 04478 आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल के यात्रियों ने भी ट्रेन की लेटलतीफी, पानी की किल्लत और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था को लेकर हंगामा किया था।

इसे भी पढ़े   राम मंदिर निर्माण:800 के स्थान पर 2200 करोड़ कर दिये खर्च

छठ पर्व के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ के बीच लगातार हो रही देरी और सुविधाओं की कमी ने रेलवे प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *