कमजोर सीटों पर MLC उतारेगी भाजपा!

कमजोर सीटों पर MLC उतारेगी भाजपा!

403 सीटों पर प्रभारी नियुक्त, मौजूदा विधायकों के टिकट बदलने के भी संकेत

लखनऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। वहीं, कमजोर सीटों पर विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) को चुनाव मैदान में उतारने और मौजूदा विधायकों के टिकट बदलने की रणनीति पर भी मंथन चल रहा है।

rajeshswari


भाजपा के छह संगठनात्मक क्षेत्रों के अध्यक्षों ने विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की है। कई नेताओं को उनके अपने क्षेत्र के बजाय दूसरे विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में मुरादाबाद की बिलारी सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे सुरेश सैनी को अमरोहा का प्रभारी बनाया गया है।


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा एमएलसी को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कह रही है। उन्हें संभावित सीटों पर जनसंपर्क बढ़ाने, कार्यकर्ताओं से संवाद करने और स्थानीय समीकरण समझने के निर्देश दिए गए हैं। खासतौर पर उन सीटों पर एमएलसी को उतारने पर विचार है, जहां पिछले चुनाव में भाजपा को हार मिली थी।


इसके अलावा मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन की समीक्षा कर कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदलने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, एमएलसी को टिकट देने और विधायकों के टिकट काटने को लेकर पार्टी ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

इसे भी पढ़े   लखनऊ में घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति पर आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *