लखनऊ में घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति पर आरोप

लखनऊ में घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति पर आरोप

लखनऊ (जनवार्ता)। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बीच एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान निशा शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

rajeshswari

परिजनों के अनुसार, 40 वर्षीय निशा शर्मा की कथित तौर पर उनके पति सतीश ने गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में तीन बच्चे भी मौजूद थे। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में घरेलू हिंसा और नशे की बढ़ती समस्या को लेकर भी लोगों में चिंता देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़े   एसटीएफ : कोलकाता में 7 करोड़ ज्वैलरी डकैती के मास्टरमाइंड को साथी समेत दबोचा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *