30 दिसंबर तक पूरा हो जाए दालमंडी चौड़ीकरण का प्रमुख कार्य: नीलकंठ तिवारी

30 दिसंबर तक पूरा हो जाए दालमंडी चौड़ीकरण का प्रमुख कार्य: नीलकंठ तिवारी

डीएम के साथ विधायक ने निरीक्षण कर 15 दिसंबर तक रास्ता चालू करने और जलभराव-सीवर की समस्या तत्काल दूर करने के दिए निर्देश

वाराणसी। दालमंडी चौड़ीकरण और सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी तथा स्थानीय नागरिकों की ओर से मिल रही जलभराव और सीवर संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के साथ दालमंडी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और अभियंताओं के साथ निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और समयबद्ध तरीके से काम पूरा कराने के निर्देश दिए।

rajeshswari

निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि बारिश के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई थी, लेकिन अब कार्य की प्रगति जमीन पर दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि 15 दिसंबर तक मार्ग को चलने योग्य बनाया जाए और 30 दिसंबर तक सीवर, पेयजल तथा सड़क से जुड़े प्रमुख कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं।

विधायक ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अलग से अधिकारियों की तैनाती की जाए, ताकि निर्माण कार्य की प्रतिदिन निगरानी हो सके। स्थानीय नागरिकों की ओर से जलभराव और सीवर की समस्याओं की शिकायतें मिल रही हैं। इनका प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण कराया जाए, जिससे लोगों को आवागमन और दैनिक गतिविधियों में परेशानी न हो।

उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और अभियंताओं को निर्माण कार्य में तेजी लाने की हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि निर्धारित समयसीमा में परियोजना पूरी हो सके।

इसे भी पढ़े   मजदूर दिवस पर एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन ने शहीद मजदूरों को किया याद

गौरतलब है कि काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग को सुगम बनाने के उद्देश्य से दालमंडी में चौड़ीकरण परियोजना चलाई जा रही है। परियोजना के तहत अधिकांश चिह्नित भवनों को हटाया जा चुका है। अब सड़क, सीवर और पेयजल से संबंधित निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया जा रहा है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *