मजदूर दिवस पर एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन ने शहीद मजदूरों को किया याद
वाराणसी (जनवार्ता)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन द्वारा वाराणसी सिटी में कार्यक्रम आयोजित कर शिकागो में शहीद हुए मजदूर साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल मंत्री एन.बी. सिंह ने की।

इस अवसर पर मंडल मंत्री ने मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए आठवें वेतन आयोग को लागू करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि मजदूरों की मांगों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। साथ ही स्थानीय समस्याओं को लेकर भी प्रशासन को चेतावनी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मजदूरों के अधिकारों और एकता पर जोर दिया तथा श्रमिकों के योगदान को याद किया।
इस मौके पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गौतम बुद्ध को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में चंद्रशेखर सिंह, अमित सिंह, अरविंद यादव, मनोज, प्रियरंजन सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, अनिल यादव, प्रतीक शर्मा, गोरख गुप्ता, कामेश्वर, अभिषेक सिंह, दिवाकर शाही सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

