चौबेपुर में मशीन कमरे का ताला तोड़कर चोरी, समरसेबल की तार व 30 किलो पाइप पार

चौबेपुर में मशीन कमरे का ताला तोड़कर चोरी, समरसेबल की तार व 30 किलो पाइप पार

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा उपरवार निवासी अभय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि रविवार या सोमवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनके मशीन के कमरे का ताला तोड़कर समरसेबल की तार तथा 30 किलो पाइप चोरी कर लिया और समरसेबल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में पीड़ित ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी है।

rajeshswari

इस मामले में जानकारी लेने के लिए जैन वार्ता प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार यादव ने थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा से फोन पर संपर्क किया, लेकिन फोन किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उठाया गया और बताया गया कि “साहब अभी मीटिंग में हैं।”

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *