अपहरण और वसूली के आरोपितों के घर चस्पा हुई कुर्की की नोटिस

अपहरण और वसूली के आरोपितों के घर चस्पा हुई कुर्की की नोटिस

जौनपुर के पूर्व सुरेरी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह भी वसूली कांड में आरोपित

वाराणसी (जनवार्ता)। जौनपुर में अपहरण, मारपीट और अवैध वसूली के दो मामलों में फरार आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को जौनपुर पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने वाराणसी में आरोपितों के आवास पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 84 के तहत न्यायालय की उद्घोषणा संबंधी नोटिस चस्पा कराई और लाउड हेलर से मुनादी कराई।

rajeshswari

मामले के अनुसार, सुरेरी थाने में बड़ागांव निवासी सुशील कुमार पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें अगवा कर अवैध असलहा थमाया गया और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 1.65 लाख रुपये वसूले गए। इस मामले में राजेंद्र दूबे और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान तत्कालीन सुरेरी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह की भूमिका भी सामने आई थी।

दिव्य प्रकाश सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने 28 सितंबर 2026 को सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।

दूसरा मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के दुकानदार विजय राजभर से जुड़ा है। आरोप है कि उन्हें अगवा कर मारपीट की गई और मोबाइल के माध्यम से दो लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। दोनों मामलों की जांच एसआईटी कर रही है।

न्यायालय की उद्घोषणा के तहत कार्रवाई

एसआईटी ने न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के घर नोटिस चस्पा कर सार्वजनिक मुनादी कराई, ताकि उन्हें निर्धारित समय में न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की जानकारी दी जा सके। कार्रवाई के दौरान निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला की टीम मौजूद रही।

इसे भी पढ़े   कचहरी में आरोपित ने की गाली-गलौज,अधिवक्ताओं ने पीटा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *