तीन घंटे की पैरोल पर अमृतसर पहुंचेगा अमृतपाल

तीन घंटे की पैरोल पर अमृतसर पहुंचेगा अमृतपाल

दादी के अंतिम संस्कार में होगा शामिल, सुरक्षा पर खर्च हुए 10 लाख रुपये

अमृतसर। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह शनिवार को अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंचेंगे। अदालत ने उन्हें 21 नवंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक तीन घंटे की कस्टडी पैरोल दी है।

rajeshswari


अमृतपाल की यात्रा को देखते हुए डिब्रूगढ़, दिल्ली और अमृतसर एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पंजाब पुलिस ने उन्हें हाई रिस्क कैदी की श्रेणी में रखते हुए विशेष सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। 20 नवंबर को वह डिब्रूगढ़ से विमान से दिल्ली पहुंचे और रात कड़ी निगरानी में बिताई।


शनिवार सुबह 7:15 बजे दिल्ली से रवाना होकर 8:30 बजे अमृतसर पहुंचेंगे। यहां से उन्हें पुलिस सुरक्षा में पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद शाम 6:35 बजे की फ्लाइट से दिल्ली लौटेंगे। 22 नवंबर की सुबह उन्हें इंडिगो की फ्लाइट से वापस डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा।


अमृतपाल की 84 वर्षीय दादी चरण कौर का आठ नवंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। अप्रैल 2023 में गिरफ्तारी के बाद यह पहला मौका है, जब वह अपने गांव पहुंचेंगे। यात्रा और सुरक्षा का खर्च परिवार को उठाना है। इसके लिए करीब 10 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने गांव और रास्ते में भारी पुलिस बल तैनात कर नाकेबंदी की है। 22 नवंबर को अस्थि विसर्जन और 23 नवंबर को भोग समारोह में वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।

इसे भी पढ़े   कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 132 की मौत

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *