काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा को मिलेगी 4.19 एकड़ जमीन

काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा को मिलेगी 4.19 एकड़ जमीन

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को वाराणसी में 4.19 एकड़ सरकारी जमीन मिलेगी। योगी सरकार की कैबिनेट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को यह भूमि 90 साल की लीज पर देने की मंजूरी दे दी है। जमीन की अनुमानित कीमत करीब 44 करोड़ रुपये है।

rajeshswari


यह भूमि वाराणसी सदर तहसील के किला कोहना और सरायताबाद क्षेत्र में स्थित है। इसका उपयोग केवल सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए किया जाएगा। पट्टा अहस्तांतरणीय रहेगा और जमीन का मालिकाना हक राजस्व विभाग के पास ही रहेगा। लीज को 30-30 साल के तीन चरणों में नवीनीकृत किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: मिंट हाउस में भक्ति और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम, सुंदरकांड और कजरी संध्या में शामिल हुए असम के राज्यपाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *