मां को अंतिम विदाई देते भावुक हुए योगी आदित्यनाथ

मां को अंतिम विदाई देते भावुक हुए योगी आदित्यनाथ

उत्तराखंड। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपनी मां सावित्री देवी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में अंतिम यात्रा के दौरान उन्होंने स्वयं मां की अर्थी को कंधा दिया। इस भावुक पल का वीडियो भी सामने आया है।

rajeshswari


शनिवार सुबह पंचूर गांव स्थित पैतृक आवास से सावित्री देवी की अंतिम यात्रा शुरू हुई। मुख्यमंत्री ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अंतिम विदाई की रस्में निभाईं। इस दौरान उनका भावुक रूप देखने को मिला।


सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह लंबे समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उन्होंने पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली थी।


उनकी अंतिम यात्रा पंचूर गांव से हरिद्वार के चंडीघाट के लिए रवाना हुई, जहां अंतिम संस्कार किया जाना निर्धारित था। मां की अर्थी को कंधा देते मुख्यमंत्री के दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

इसे भी पढ़े   मिर्जामुराद में विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न, थाने में दी तहरीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *