विवाह करने के उत्तम मुहूर्त,जानिए गृह प्रवेश व वाहन खरीद का मुहूर्त

विवाह करने के उत्तम मुहूर्त,जानिए गृह प्रवेश व वाहन खरीद का मुहूर्त

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त को देखा जाता है। ग्रह-नक्षत्र की स्थिति से बनने वाले शुभ योग में ही शादी-विवाह,मुंडन या गृह प्रवेश जैसे शुभ योग किए जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार,शुक्र व गुरु ग्रह अस्त होते हैं तो शादी-विवाह बंद हो जाते हैं और इन दोनों ग्रहों के उदय होने पर ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार,चैत्र मास की पूर्णिमा होते ही विवाह होने शुरू हो जाएंगे। विवाह मुहूर्त 17 अप्रैल से आरंभ होकर 8 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद कुछ महीने तक शादियों पर रोक रहेगी।

rajeshswari

अप्रैल 2022 में कितने बन रहे विवाह मुहूर्त-
अप्रैल महीने में विवाह मुहूर्त 17 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद 19 अप्रैल, 21 अप्रैल, 22 अप्रैल, 23 अप्रैल और 28 अप्रैल को शुभ विवाह मुहूर्त रहेगा।

8-14 अप्रैल तक के शुभ मुहूर्त-
विभिन्य कार्यों के लिए इस सप्ताह का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है:

विवाह मुहूर्त:लग्न के कारण इस समय विवाह के लिए शुभ दिन नहीं होते हैं। मीन राशि में सूर्य है, जो विवाह के लिए अशुभ माना जाता है।

गृह प्रवेश मुहूर्त:इस समय गृह प्रवेश के लिए कोई शुभ दिन नहीं हैं।

संपत्ति खरीद मुहूर्त:संपत्ति खरीदने या संपत्ति प्राप्त करने के लिए एक शुभ दिन है। 8 अप्रैल को सुबह 1:43 बजे से 9 अप्रैल की सुबह 6:02 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

वाहन खरीद मुहूर्त:इस दौरान वाहन खरीदने के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

इसे भी पढ़े   NAVRATRI 2023 - मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *