सालों की घुड़चढ़ी में जीजा ने पहनाई एक-एक करोड़ की नोटों की माला

सालों की घुड़चढ़ी में जीजा ने पहनाई एक-एक करोड़ की नोटों की माला

500-500 रुपये के नोटों से बनी थीं 100 फीट लंबी मालाएं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मथुरा। जिले के सुरीर क्षेत्र के नगला फोंदा गांव में शनिवार को हुई एक घुड़चढ़ी समारोह की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। यहां एक जीजा ने अपने दोनों सालों को एक-एक करोड़ रुपये के नोटों से बनी विशालकाय माला पहनाकर सबको हैरान कर दिया। इस अनोखे आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, नगला फोंदा निवासी योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के बेटे प्रशांत और कान्हा राघव की शादी गोवर्धन स्थित एक मैरिज होम में होनी है। दोनों की शादी गांव मुड़सेरस निवासी युवतियों से तय हुई है। शनिवार को दोनों की घुड़चढ़ी की रस्म आयोजित की गई थी।


इस दौरान उनके जीजा योगेश कुमार उर्फ भूरा ठाकुर, निवासी गांव नंदोला, कामां (राजस्थान) ने दोनों दूल्हों को खास तोहफा दिया। उन्होंने प्रत्येक साले को एक-एक करोड़ रुपये के 500-500 रुपये के नोटों से बनी माला पहनाई। करीब 100 फीट लंबी इन मालाओं को संभालने के लिए कई लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। छत पर खड़े होकर दोनों दूल्हों को मालाएं पहनाई गईं।
योगेश कुमार गांव के सरपंच बताए गए हैं, जबकि दोनों दूल्हे मार्बल शोरूम का संचालन करते हैं। दूल्हों को किसान नेता महावीर स्वामी का भतीजा बताया गया है। घुड़चढ़ी में मौजूद लोगों ने इस अनोखे नजारे को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। करोड़ों रुपये की नोटों की मालाओं के कारण यह समारोह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़े   पुलिस आयुक्त ने पेंशनर्स के प्रति पेश किया संवेदनशीलता का अनुपम उदाहरण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *