वाराणसी: हाईकोर्ट के आदेश पर नूर नगर की नोमानिया मस्जिद से उतारे गए अतिरिक्त लाउडस्पीकर
पुलिस ने किए सीज
वाराणसी। ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में कमिश्नरेट पुलिस ने भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा चौकी अंतर्गत नूर नगर स्थित देव पोखरी की नोमानिया मस्जिद में कार्रवाई की। पुलिस ने मस्जिद में निर्धारित मानकों से अधिक संख्या में लगाए गए लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया।

कार्रवाई के दौरान बजरडीहा चौकी प्रभारी प्रशांत शिवहरे ने निर्धारित मानकों से अधिक पाए गए लाउडस्पीकरों को उतरवाकर पुलिस के कब्जे में ले लिया और उन्हें सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों के तहत लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए सक्षम प्राधिकारी की लिखित अनुमति आवश्यक है। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक इसके इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध है।

