जदयू की संगठनात्मक बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन

जदयू की संगठनात्मक बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन

आठों सीटों पर संगठन विस्तार का निर्णय

वाराणसी (जनवार्ता)। जनता दल (यूनाइटेड) की इकाई की ओर से रविवार को पटेल धर्मशाला में संगठनात्मक बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन हुआ। बैठक में एक नवंबर को आयोजित पार्टी के कार्यक्रम को सफल बनाने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को झंडा और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं।

rajeshswari

बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल, शराबबंदी, नशामुक्ति, महिला सशक्तीकरण, कानून-व्यवस्था और विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। इन नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वही निर्णय लिया गया कि सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन का विस्तार किया जाएगा। जिसमें घर-घर जनसंपर्क के साथ बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम गठित होगी। चुनावी तैयारियों के समन्वय के लिए विशेष चुनाव समिति बनाने पर भी सहमति बनी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कश्यप, जिलाध्यक्ष ब्रह्मचारी पटेल, प्रदेश महासचिव सुशील पटेल, नंदलाल पटेल, संजय वर्मा, संजय कुमार सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवनाथ यादव, बेचू राम पटेल, जयप्रकाश पटेल,अभय पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   मीरजापुर का नाम बदलकर होगा विन्ध्याचल धाम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *