405 टन रसायन और लाखों सिम कार्ड से लदा जहाज पकड़ा गया

405 टन रसायन और लाखों सिम कार्ड से लदा जहाज पकड़ा गया

चीन से बांग्लादेश जा रहा था जहाज, दस्तावेजों में मिलीं गड़बड़ियां

इंडोनेशिया। चीन से बांग्लादेश जा रहे एक संदिग्ध मालवाहक जहाज को इंडोनेशियाई नौसेना ने रोक लिया। तलाशी के दौरान जहाज से 405 टन सोडियम परक्लोरेट और लाखों खाली 4जी एलटीई सिम कार्ड बरामद हुए। मिसाइल और रॉकेट प्रणोदक सामग्री के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले इस रसायन की भारी खेप मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, जहाज चीन के लियान्यूंगंग बंदरगाह से रवाना होकर बांग्लादेश के मोंगला पोर्ट जा रहा था। सात नवंबर 2026 को उत्तरी सुमात्रा के बेलावान के पास समुद्र में ईंधन भरने के लिए रुकने पर इंडोनेशियाई अधिकारियों ने इसे रोक लिया।
जांच में जहाज का पंजीकरण निलंबित और कई जरूरी दस्तावेजों की वैधता समाप्त मिली। इसके अलावा, बांग्लादेश में खेप के किसी आयातक या अंतिम खरीदार की जानकारी भी सार्वजनिक नहीं हुई है।


इंडोनेशियाई नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक, बरामद रसायन की मात्रा से करीब 100 मिसाइलों के लिए सामग्री तैयार की जा सकती है। जहाज पर केमिकल ब्लेंडिंग टैंक मिलने से संदेह और गहरा गया है। हालांकि, सोडियम परक्लोरेट का औद्योगिक इस्तेमाल भी होता है।


जहाज पर लाखों खाली और गैर-पंजीकृत सिम कार्ड मिलने से मामला और रहस्यमय हो गया है। भारतीय खुफिया सूत्रों के अनुसार, दोनों तरह की सामग्री की एक साथ मौजूदगी ने खेप के वास्तविक उद्देश्य पर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल इंडोनेशियाई एजेंसियां जहाज के दस्तावेजों और कार्गो की जांच कर रही हैं।

इसे भी पढ़े   युद्धों के बीच भी भारत में नहीं होने दी ईंधन की कमी : हरदीप पुरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *