गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

नई दिल्ली (जनवार्ता)। वर्ष 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी इरफान सिराज पडो को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर राहत देते हुए जमानत दे दी है। अदालत ने उसकी उम्रकैद की सजा निलंबित करने का आदेश दिया। वह करीब 18 वर्षों से जेल में बंद है। न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति पीबी वराले की पीठ ने यह आदेश दिया। सुनवाई के दौरान गुजरात सरकार ने भी उसकी मेडिकल स्थिति को स्वीकार किया।

rajeshswari


27 फरवरी 2002 को गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगा दी गई थी। इस घटना में 59 लोगों की मौत हुई थी। मामले में विशेष एसआईटी अदालत ने मार्च 2011 में 31 लोगों को दोषी ठहराया था। इनमें 11 को मृत्युदंड और 20 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जबकि 63 आरोपियों को बरी कर दिया गया था।


वर्ष 2017 में गुजरात हाईकोर्ट ने 11 दोषियों की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था और अन्य दोषियों की सजा बरकरार रखी थी। मामले से जुड़ी अपीलें सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। इस मामले के एक अन्य दोषी अब्दुल रहमान धंतिया उर्फ कंकट्टो जम्बुरो को भी पारिवारिक परिस्थितियों के आधार पर वर्ष 2022 में अंतरिम जमानत मिल चुकी है।

इसे भी पढ़े   पत्रकार मुकुल सरल को जनमित्र अवार्ड
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *