बायोप्लास्टिक प्लांट के उद्घाटन की तैयारी तेज

बायोप्लास्टिक प्लांट के उद्घाटन की तैयारी तेज

लखीमपुर । कुंभी चीनी मिल परिसर में देश के पहले बायोप्लास्टिक प्लांट के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्लांट के आसपास 10 एकड़ से अधिक जमीन खाली कराकर समतल कराई गई है। करीब 3080 करोड़ रुपये की लागत से 135 एकड़ में स्थापित हो रही इस इकाई के उद्घाटन में प्रधानमंत्री या किसी बड़े नेता के शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

rajeshswari


पीएलए डिवीजन के मानव संसाधन विभागाध्यक्ष संत कुमार शुक्ला ने बताया कि उद्घाटन में बड़े नेता शामिल होंगे, लेकिन नाम की जानकारी अभी नहीं है। वहीं, किसानों के बीच प्रधानमंत्री के दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आने की चर्चा है।
प्लांट में बायोप्लास्टिक से प्लेट, कप, गिलास, चम्मच, कांटे, कैरी बैग और बोतल जैसे उत्पाद बनाए जाएंगे। इसके शुरू होने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।


पिछले वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर कॉरिडोर और बायोप्लास्टिक प्लांट का भूमि पूजन एक ही दिन किया था। अब कॉरिडोर के वर्चुअल उद्घाटन की भी चर्चा है।
प्लांट का भारी वेसल बेल्जियम से 15 मई 2026 को ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पहुंचा था। वहां से 308 पहियों वाले विशेष ट्रक के जरिए करीब पांच महीने की यात्रा के बाद 22 अक्टूबर को इसे कुंभी चीनी मिल परिसर पहुंचाया गया था। इस विशाल ट्रक के कारण प्लांट देशभर में चर्चा में आया था।

इसे भी पढ़े   बाइक सवार पिता-पुत्री को डंपर ने मारी टक्कर, बेटी की मौत, पिता घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *