पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

ध्वज फहराकर दी सलामी

वाराणसी (जनवार्ता) । पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस ध्वज के गौरवशाली इतिहास, ऐतिहासिक महत्व और पुलिस बल की समृद्ध परंपराओं के बारे में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जानकारी दी।

rajeshswari

पुलिस आयुक्त ने बताया कि 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पीएसी को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस ध्वज प्रदान किया था। यह सम्मान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल बना था।

उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि पुलिस बल के साहस, शौर्य, त्याग, समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है। यह ध्वज पुलिस की गौरवशाली विरासत के साथ ही जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसेवा के संकल्प को भी दर्शाता है।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ध्वज की गरिमा और प्रतिष्ठा बनाए रखने के साथ पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस ध्वज के सम्मान और गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़े   9 सितंबर को वाराणसी से शुरू होगा राष्ट्रीय पोषण माह 2026
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *