रामेश्वर के ऐतिहासिक लोटा-भंटा मेले की तैयारियों का विधायक ने लिया जायजा

रामेश्वर के ऐतिहासिक लोटा-भंटा मेले की तैयारियों का विधायक ने लिया जायजा

वाराणसी (जनवार्ता)। पंचक्रोशी यात्रा के तृतीय पड़ाव रामेश्वर स्थित पावन रामेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने दर्शन-पूजन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

rajeshswari

इस दौरान विधायक ने आगामी 29 नवंबर को आयोजित होने वाले काशी के ऐतिहासिक लोटा-भंटा मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही देव दीपावली पर्व के मद्देनजर मंदिर परिसर एवं घाट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विधायक ने खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन तथा उपजिलाधिकारी राजातालाब सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालु सुगमता और सुरक्षित तरीके से दर्शन-पूजन कर सकें।

इसे भी पढ़े   सिगरा के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *