बरेका महाप्रबंधक ने सतर्कता बुलेटिन ‘प्रबोध’ का किया लोकार्पण

बरेका महाप्रबंधक ने सतर्कता बुलेटिन ‘प्रबोध’ का किया लोकार्पण

पारदर्शिता और जवाबदेही को कार्यसंस्कृति में शामिल करने पर दिया जोर

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बुधवार को महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने सतर्कता बुलेटिन ‘प्रबोध’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

rajeshswari

महाप्रबंधक ने कहा कि सतर्कता बुलेटिन ‘प्रबोध’ का यह अंक केंद्रीय सतर्कता आयोग की ओर से निर्धारित विषय ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ पर आधारित है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। भ्रष्टाचार का उन्मूलन किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक दायित्व है। इसके लिए प्रत्येक कर्मचारी को अपनी कार्यप्रणाली में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देनी होगी।

इस दौरान मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने बताया कि बरेका में 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक तीन माह का सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। साथ ही सेमिनार, क्विज प्रतियोगिता और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नैतिक आचरण, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के प्रति जागरूक किया गया।

उन्होंने विश्वास जताया कि सतर्कता बुलेटिन ‘प्रबोध’ अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए उपयोगी साबित होगा तथा इसके संदेश उन्हें व्यक्तिगत जीवन और कार्यक्षेत्र में ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार, अरविंद कुमार जैन, शैलेन्द्र कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक सागर, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज सिंह तथा जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   भव्यता के साथ निकली बाबा लाट भैरव की बारात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *