देव दीपावली पर 2100 ड्रोन से सजी काशी

देव दीपावली पर 2100 ड्रोन से सजी काशी

चेत सिंह घाट पर 3डी शो, गंगा पार शिव भजनों के साथ हुई ग्रीन आतिशबाजी

वाराणसी (जनवार्ता)। देव दीपावली पर काशी के घाट दीपों से जगमगा उठे। गंगा पार 2100 ड्रोन से शो, चेत सिंह घाट पर 3डी प्रोजेक्शन और लेजर प्रदर्शन तथा शिव भजनों पर ग्रीन आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही।

rajeshswari


पहली बार गंगा पार रेतीले क्षेत्र में 2100 मेक इन इंडिया ड्रोन से करीब 10 मिनट का शो आयोजित किया गया। इसमें आसमान में 15 आकृतियां बनाकर भगवान शिव, महेश्वर सूत्र, शिव तांडव, मां गंगा के अवतरण और काशी की धार्मिक विरासत को प्रदर्शित किया गया। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, मां विशालाक्षी और बाबा कालभैरव की आकृतियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवियां भी दिखाई गईं।


चेत सिंह घाट पर ‘काशी-कथा’ शो
चेत सिंह घाट पर 25 मिनट का 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो हुआ। ‘काशी-कथा’ में भगवान गणेश, शिव-पार्वती विवाह, देव दीपावली की पौराणिक मान्यता और मां गंगा की महिमा को ऑडियो-वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। अंतिम चरण में करीब आठ मिनट का लेजर प्रदर्शन हुआ।


शिव भजनों पर आतिशबाजी
ललिता घाट के सामने गंगा पार रेतीले क्षेत्र में करीब 10 मिनट तक ग्रीन आतिशबाजी हुई। आयोजकों के अनुसार, इसमें आठ इंच के विशेष आतिशबाजी शेल्स का इस्तेमाल किया गया। शिव भजनों की धुन पर आसमान में रंग-बिरंगी आकृतियां बनाई गईं।
घाटों और मंदिरों पर फसाड लाइटिंग की गई। वहीं, सड़कों के विद्युत खंभों पर तिरंगे रंग की झालरें लगाई गईं।

इसे भी पढ़े   बिना कागजात चल रहे ऑटो पर कार्रवाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *