शिवलिंग के ऊपर बिछा दिया कुश्ती का गद्दा

शिवलिंग के ऊपर बिछा दिया कुश्ती का गद्दा

गोकुल चंद धर्मशाला के अंदर धार्मिक आस्था से खिलवाड़ का आरोप, महादेव के अपमान से शिवभक्तों में भारी आक्रोश

वाराणसी (जनवार्ता)। धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कुश्ती दंगल को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। शिवपुर रामलीला मैदान में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के लिए गोकुल चंद धर्मशाला के अंदर बिछाए गए कुश्ती के गद्दे के नीचे शिवलिंग होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिवलिंग को गद्दे से ढककर उसी के ऊपर कुश्ती प्रतियोगिता शुरू करा दी गई। इस घटना से शिवभक्तों और स्थानीय बाजारवासियों में भारी नाराजगी है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिवपुर रामलीला मैदान में विराट कुश्ती दंगल और बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सरकार की ओर से कुश्ती आयोजन के लिए अखाड़ों को गद्दे उपलब्ध कराए गए थे। रामलीला मैदान में जगह कम पड़ने के कारण इन गद्दों को गोकुल चंद धर्मशाला के अंदर बिछाया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि धर्मशाला के बीचोंबीच स्थित शिवलिंग को बिना उचित व्यवस्था किए गद्दे से ढक दिया गया और उसके ऊपर ही पहलवानों की कुश्ती शुरू करा दी गई।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री रविन्द्र जायसवाल मौजूद रहे। उनकी अगुवाई में कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शिवभक्तों का कहना है कि जिस काशी में भगवान शिव की आराधना और धार्मिक परंपराओं का विशेष महत्व है, वहां शिवलिंग को गद्दे के नीचे ढककर उसके ऊपर कुश्ती कराना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है।

बाजारवासियों ने भी इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हिंदुत्व की विचारधारा की बात करने वाली पार्टी के जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में शिवलिंग के ऊपर इस तरह का आयोजन होना बेहद शर्मनाक है। लोगों का सवाल है कि जब धर्मशाला में शिवलिंग स्थापित था तो आयोजन से पहले स्थान का निरीक्षण क्यों नहीं किया गया?

इसे भी पढ़े   हरदोई : डिप्टी कमिश्नर के भाई की घर में घुसकर नृशंस हत्या

फिलहाल इस घटना को लेकर शिवभक्तों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों और आयोजन से जुड़े लोगों से जवाबदेही तय करने की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक आयोजन के नाम पर किसी भी देवी-देवता और आस्था के प्रतीक का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *