एक गली के लिए दो बार बजट मंजूर होने पर उठे सवाल

एक गली के लिए दो बार बजट मंजूर होने पर उठे सवाल

तीन माह पहले नगर निगम ने कराया था शिलान्यास, अब विधायक निधि से 21.33 लाख रुपये स्वीकृत

वाराणसी (जनवार्ता)। शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के दनियालपुर वार्ड में करीब 300 मीटर लंबी गली के निर्माण को लेकर सवाल उठे हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया है कि जिस गली के निर्माण के लिए पहले नगर निगम ने 17.88 लाख रुपये की लागत से शिलान्यास कराया था, उसी के लिए करीब तीन माह बाद विधायक निधि से 21.33 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई।
नगर निगम की ओर से कराए गए शिलान्यास के दौरान लगाए गए शिलापट्ट पर महापौर, संबंधित पार्षद और क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल का नाम अंकित था। बाद में उसी स्थान पर विधायक निधि से त्वरित आर्थिक विकास योजना (वर्ष 2025-26) के तहत स्वीकृत धनराशि का नया शिलापट्ट लगाए जाने की बात सामने आई है।
कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाते हुए दोनों योजनाओं के तहत स्वीकृत धनराशि और निर्माण कार्य की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। पार्टी के अनुसार, दोनों स्वीकृत लागतों में 3.45 लाख रुपये का अंतर है। कांग्रेस ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर यह स्पष्ट करने की मांग की है कि दोनों योजनाओं के तहत अलग-अलग कार्य प्रस्तावित हैं या एक ही कार्य के लिए दोबारा बजट स्वीकृत किया गया है।
अधिकारियों का पक्ष: इस मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष लिया जाना शेष है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   UP: सीए ने पत्नी के सीने में मारी गोली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *