संविधान के अधिकारों के साथ कर्तव्यों को जानना भी जरूरी : वक्ता

संविधान के अधिकारों के साथ कर्तव्यों को जानना भी जरूरी : वक्ता

आशा लाइब्रेरी में ‘हम भारत के लोग’ विषय पर परिचर्चा, छात्राओं ने बताईं संविधान की विशेषताएं

वाराणसी (जनवार्ता)। संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर चौबेपुर के भंदहा कला, कैथी स्थित आशा लाइब्रेरी में बुधवार को ‘हम भारत के लोग’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें लाइब्रेरी की छात्राओं ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर अपने विचार रखे।
परिचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति और मजबूती में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों को संविधान में दिए गए अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे भविष्य में जनहित के मुद्दों पर लोगों को जागरूक कर सकें। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। संवैधानिक मूल्यों का पालन करके ही सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है।
इस अवसर पर कठपुतली कलाकार मिथिलेश दुबे की ओर से संविधान पर प्रकाशित विभिन्न पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के अंत में आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बीएचयू के बिरला-ए छात्रावास में अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्रों का धरना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *