दो ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी

दो ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी

वाराणसी (जनवार्ता)। सुहेलदेव एक्सप्रेस और ताप्ती गंगा क्लोन स्पेशल में यात्रियों के बैग चोरी हो गए। दोनों मामलों में जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
गाजीपुर के दिलदारनगर निवासी महेंद्र सिंह का 14 नवंबर को सुहेलदेव एक्सप्रेस के ए-2 कोच से बैग चोरी हो गया। जंघई और मड़ियाहूं के बीच हुई घटना में बैग के अंदर 20 हजार रुपये, मोबाइल, चार्जर, कार्ड और दवाइयां थीं।
वहीं, 19 नवंबर को ताप्ती गंगा क्लोन स्पेशल के बी-6 कोच में छपरा से कानपुर जा रहीं झांसी निवासी रीना का ट्राली बैग वाराणसी जंक्शन पर गायब हो गया। उसमें सोने के टॉप्स, हार, मांग टीका, कपड़े और पांच हजार रुपये नकद थे।
इससे एक दिन पहले चौरी-चौरा एक्सप्रेस में भी महिला यात्री के बैग से सोने का झुमका और मंगलसूत्र चोरी हुआ था। लगातार हो रही घटनाओं के बाद जीआरपी ने तीनों मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है। दर्ज मुकदमों के आधार पर चोरों की पहचान और तलाश की जा रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   गुजरात एटीएस ने पाकिस्तान से जुड़े जासूसी रैकेट का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *