4 दिसंबर को रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी

4 दिसंबर को रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी

लखनऊ के होटल रमाडा में होगा समारोह, करीब दो हजार मेहमानों को निमंत्रण भेजे जाने की जानकारी

लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी चार दिसंबर को लखनऊ के होटल रमाडा में प्रस्तावित है। विवाह की रस्में तीन दिसंबर से शुरू होंगी। समारोह में राजनीति, क्रिकेट और फिल्म जगत की हस्तियों समेत करीब दो हजार मेहमानों को आमंत्रित किए जाने की जानकारी है।

rajeshswari


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा प्रियंका गांधी, डिंपल यादव समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को आमंत्रित किए जाने की बात कही जा रही है।


फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार, सुरेश रैना तथा कुलदीप यादव को भी निमंत्रण भेजे जाने की जानकारी है।
बताया जा रहा है कि प्रिया सरोज के विवाह परिधानों में बनारसी साड़ियां शामिल हैं। जयमाल के दौरान पिंडरा के स्थानीय बाजार की ज्वेलरी पहनने की भी तैयारी है। समारोह में मेहमानों के लिए शाकाहारी भोजन की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई है।

इसे भी पढ़े   बीएचयू की छात्रा रही सुशीला कार्की बनेंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *