राजातालाब में ‘युवा संवाद’ के जरिए युवाओं ने समझे संविधान के मूल्य और नागरिक कर्तव्य

राजातालाब में ‘युवा संवाद’ के जरिए युवाओं ने समझे संविधान के मूल्य और नागरिक कर्तव्य

वाराणसी (जनवार्ता)। संविधान दिवस के अवसर पर महाराज बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजातालाब में विधि विभाग के तत्वावधान में ‘युवा संवाद–संविधान दिवस एडिशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुरुषोत्तम सिंह की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में हुआ।

rajeshswari

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. पुरुषोत्तम सिंह ने भारतीय संविधान की महत्ता, नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में यूथ आइकन सृजन चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक जागरूकता और विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका पर विचार रखे। संवाद सत्र में छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. डॉ. अखिलानन्द सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विधि विभाग के सहायक प्राध्यापक चन्द्र प्रकाश शुक्ल और डॉ. शिव कैलाश का विशेष सहयोग रहा। अंत में अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान विधि विभाग के सभी प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   गंगा आरती का दीदार कर आह्लादित हुए उप राष्ट्रपति
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *