ग्रापए सदर इकाई की बैठक संपन्न

ग्रापए सदर इकाई की बैठक संपन्न

संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों पर हुई चर्चा

वाराणसी । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की सदर इकाई की बैठक शुक्रवार को चोलापुर थाना क्षेत्र की चंदापुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा इमिलियां स्थित केदार बिल्डिंग मैटेरियल पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, नए नामांकन, कार्ड नवीनीकरण और पत्रकारों के आपसी सहयोग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

rajeshswari

प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में नए सदस्यों के नामांकन एवं सदस्यता कार्ड के नवीनीकरण की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पत्रकारों के सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देने, आपसी समन्वय बनाए रखने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

इस दौरान सदर इकाई के उपाध्यक्ष रामदुलार यादव के पिछले दिनों हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बैठक में सदर अध्यक्ष अजय सिंह, जिला संप्रेक्षक अभय कुमार यादव, जिला महामंत्री महेश मिश्रा, जिला महामंत्री मनोज जायसवाल, अतुल राय, दुर्गेश यादव, राजेश कुमार वर्मा, ओंकारनाथ भारती, प्रेम सिंह, प्यारे लाल यादव, सत्येंद्र उपाध्याय ,संतोष कुशवाहा, अवनीश मिश्र सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   सड़क हादसे में युवा कारोबारी की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *