बरेका में पेंशनभोगियों के लिए लगा मेगा कैंप

बरेका में पेंशनभोगियों के लिए लगा मेगा कैंप

डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने में मिली सहायता

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 के तहत मेगा कैंप का आयोजन किया गया। बरेका संस्थान स्थित सम्मान कक्ष में आयोजित इस शिविर में रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

rajeshswari

महाप्रबंधक आशुतोष पंत के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक बनाना है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान एक से 30 नवंबर तक संचालित किया जा रहा है। डिजिटल व्यवस्था से पेंशनभोगियों को प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और पेंशन संबंधी प्रक्रिया आसान होगी।

शिविर में पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र तैयार करने और ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया में तकनीकी सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस सुविधा के माध्यम से घर बैठे भी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाया जा सकता है। शिविर में पेंशनभोगियों के लिए स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

अभियान को सफल बनाने में बरेका के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भारतीय स्टेट बैंक की बरेका शाखा और पेंशनर्स एसोसिएशन ने सहयोग किया। इनके माध्यम से पेंशनभोगियों को बैंकिंग और डिजिटल प्रक्रियाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी एवं सहायता दी गई।

बरेका प्रशासन की इस पहल को सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। डिजिटल तकनीक के माध्यम से पेंशन सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इसे भी पढ़े   जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *