हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ना जरूरी: प्रदीप अग्रहरि

हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ना जरूरी: प्रदीप अग्रहरि

जागरूक मतदाता सशक्त लोकतंत्र की नींव

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने शनिवार को वाराणसी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मलदहिया स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) के बूथ संख्या 288 का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता जोड़ो अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर उपलब्ध मतदाता सूची का निरीक्षण किया और मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहने पाए।

rajeshswari

कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि जागरूक और सक्रिय मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला हैं। भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक पात्र युवा और नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, ताकि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से चुनाव आयोग, प्रशासनिक निकायों और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के माध्यम से समय-समय पर मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जाता है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने, मतदाता सूची में त्रुटियों का संशोधन कराने और पात्र नागरिकों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने का कार्य पूरी निष्ठा से करें।

इस अवसर पर उन्होंने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़े   बालिका महोत्सव में लड़कियों ने उठाई बराबरी की आवाज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *