सीसीटीवी फुटेज से मिली गुमशुदा चिन्ता देवी
पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के जागृति नगर कॉलोनी से लापता 48 वर्षीय चिन्ता देवी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से सकुशल खोज निकाला। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला के सकुशल मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।


जानकारी के अनुसार, जागृति नगर कॉलोनी स्थित एलआईसी गली निवासी स्वर्गीय मटरू प्रसाद की पत्नी चिन्ता देवी 27 नवंबर की सुबह 8:34 बजे घर से अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उनके पुत्र शमशेर बहादुर ने मंडुवाडीह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में कांस्टेबल प्रशांत सिंह और विनय यादव की टीम ने महिला की तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उनके आधार पर खोजबीन करते हुए चिन्ता देवी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की तत्परता से महिला के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत जताते हुए पुलिसकर्मियों की सराहना की।

