निःशुल्क मशीनों से रोजगार शुरू करेंगे ग्रामीण

निःशुल्क मशीनों से रोजगार शुरू करेंगे ग्रामीण

खादी महोत्सव में लाभार्थियों को मिलीं दोना-पत्तल, पॉपकॉर्न और मधुमक्खी पालन की किट

लखनऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश सरकार की निःशुल्क टूल किट वितरण योजना से ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिल रहा है। योजना के तहत जरूरतमंदों को छोटे कारोबार शुरू करने के लिए मशीनें और उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
लखनऊ के गोमती नगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 10 दिवसीय उत्तर प्रदेश खादी महोत्सव-2026 में खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने लाभार्थियों को दोना-पत्तल बनाने की मशीन, पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन और मधुमक्खी पालन की टूल किट वितरित की।

rajeshswari


माल निवासी मोहित अब खेती के साथ दोना-पत्तल बनाने का कारोबार शुरू करेंगे। बीकेटी की अंजलि गौतम को भी मशीन मिली है। नगराम निवासी गुलशन कुमार पॉपकॉर्न बनाने की मशीन से अपना व्यवसाय शुरू करेंगे। उनका उद्देश्य कारोबार से होने वाली आमदनी से अपनी दोनों बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाना है। वहीं, बीकेटी की लक्ष्मी मजदूरी छोड़कर अपना काम शुरू करने की तैयारी में हैं।
गोसाईंगंज निवासी शुभम और प्रिंस को मधुमक्खी पालन के लिए हनी बॉक्स टूल किट के प्रमाणपत्र दिए गए। इसके जरिए वे शहद उत्पादन का काम शुरू कर सकेंगे।


सरकार की इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना और युवाओं व महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

इसे भी पढ़े   दालमंडी चौड़ीकरण: विकास का संकल्प, विनाश का विरोध
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *