गुजरात : पांच किलो सोने की लूट के फरार आरोपी को एसटीएफ ने आगरा से दबोचा

गुजरात : पांच किलो सोने की लूट के फरार आरोपी को एसटीएफ ने आगरा से दबोचा

छह साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

लखनऊ (जनवार्ता)। गुजरात के अहमदाबाद में वर्ष 2021 में हुई पांच किलो सोने की लूट के मामले में छह साल से फरार चल रहे आरोपी को उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की आगरा इकाई और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी सुंदर सिंह को दबोचा गया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर आयकर विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात से पहले आरोपियों ने अपनी कार की नंबर प्लेट बदल दी थी और उस पर नीली बत्ती लगा ली थी। इसके अलावा आयकर विभाग के फर्जी पहचान पत्र भी तैयार कराए गए थे, ताकि वे सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को गुमराह कर सकें।

आरोपियों ने बस में सवार दो लोगों को निशाना बनाते हुए उनके पास मौजूद सोने का पार्सल लूट लिया था और मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में सुंदर सिंह लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था।

एसटीएफ और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में सेवला जाट स्थित इंडसइंड बैंक के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुंदर सिंह पुत्र कृपाल सिंह, निवासी ग्राम सहारा, थाना किरावली, जनपद आगरा के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पारगमन रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई गुजरात पुलिस द्वारा की जा रही है।

इसे भी पढ़े   नगर निगम का येलो स्पॉट उन्मूलन अभियान तेज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *