मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर, किरण एस. को मिली वाराणसी की कमान

मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर, किरण एस. को मिली वाराणसी की कमान

यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) किरण एस. को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

rajeshswari

जारी तबादला सूची के अनुसार प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) स्थापना, उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया है। वहीं गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा एडीजी बरेली जोन  रमित शर्मा को एडीजी लखनऊ जोन तथा एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार को एडीजी बरेली जोन बनाया गया है। अलीगढ़ के डीआईजी प्रभाकर चौधरी को डीआईजी लखनऊ परिक्षेत्र भेजा गया है। सहारनपुर के डीआईजी अभिषेक सिंह को आगरा परिक्षेत्र तथा आगरा के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय को अलीगढ़ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। तकनीकी सेवाओं में तैनात डीआईजी आशीष तिवारी को सहारनपुर परिक्षेत्र भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर पर भी बदलाव किया गया है। अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का एसएसपी तथा मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल को अयोध्या भेजा गया है। गौतमबुद्धनगर की पुलिस उपायुक्त सुनीति को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

तबादला सूची में कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वाराणसी की अपर पुलिस उपायुक्त नीतू को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। वहीं लखनऊ के अपर पुलिस उपायुक्त अमित कुमावत को आगरा कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है। गाजियाबाद में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर पुनीत द्विवेदी की नियुक्ति की गई है।

इसे भी पढ़े   कफ सिरप तस्करी के मास्टरमाइंड की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

शासन की ओर से जारी सूची में कुछ पूर्व प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त किए जाने का भी उल्लेख है। इनमें वाराणसी की अपर पुलिस उपायुक्त नीतू, लखनऊ के अपर पुलिस उपायुक्त अमित कुमावत और पुनीत द्विवेदी से संबंधित पूर्व स्थानांतरण आदेश शामिल हैं।

पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था और पुलिसिंग को नई दिशा देने के महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *