कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से न छूटे, इसके लिए बूथ स्तर पर जुटें कार्यकर्ता : प्रदीप अग्रहरि

कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से न छूटे, इसके लिए बूथ स्तर पर जुटें कार्यकर्ता : प्रदीप अग्रहरि

बूथ संख्या 288 पर लगातार दूसरे दिन पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष, मतदाता सूची का किया निरीक्षण

वाराणसी। मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शामिल कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मतदाता जोड़ो अभियान के तहत भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने रविवार को लगातार दूसरे दिन उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के मलदहिया स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), बूथ संख्या 288 का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची की बारीकी से जांच की और अभियान की प्रगति का जायजा लिया।

rajeshswari

महानगर अध्यक्ष ने बूथ समिति के सदस्यों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र की असली ताकत जागरूक और सक्रिय मतदाता हैं। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक युवा का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए, ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि चुनाव आयोग, प्रशासन और सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से चलाए जा रहे मतदाता जोड़ो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं का नाम सूची में जुड़वाने, मतदाता सूची की त्रुटियों को दुरुस्त कराने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और समावेशी बनाने के लिए बूथ स्तर पर पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना जरूरी है।

इसे भी पढ़े   पवन सिंह पर 1.25 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप,
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *